logo

झारखंड के खिलाड़ियों ने रिंग बॉल में लहराया परचम, महिला टीम ने हासिल किया गोल्ड 

JH_SPORT.jpeg

रांची 

10वीं सीनियर रिंग बॉल टूर्नामेंट (Ring ball tournament) का आयोजन हरियाणा में संपन्न हो गया। इसमें झारखंड के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। रिंग बॉल महिला वर्ग की टीम ने फाइनल में अपनी जीत दर्ज करते हुए गोल्ड कप हासिल किया है। वहीं, रिंग बॉल पुरुष वर्ग की टीम ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज की है और सिल्वर कप हासिल किया है। बताते चलें कि टूर्नामेंट का आयोजन हरियाणा के अलग-अलग शहरों में किया गया था।

पुरुष वर्ग ने कुल 09 मैचों में जीत दर्ज की  

झारखंड पुरुष वर्ग टीम ने कुल 09 मैचों में अपनी जीत दर्ज की है। साथ ही, हरियाणा से फाइनल में 32/21 से शिकस्त मिलने के बाद सिल्वर कप हासिल किया। झारखंड पुरुष वर्ग टीम ने आशीष कुमार महतो की कप्तानी में अपना जौहर दिखाया। वहीं, महिला टीम की कप्तान रूमा कुमारी थीं। झारखंड महिला वर्ग की टीम ने उत्तर प्रदेश को फाइनल में 16/02 से हराकर गोल्ड कप को हासिल किया है।    

कोच ने सभी खिलाड़ियों को दी बधाई  

झारखंड रिंग बॉल टीम के कोच राजीव रंजन प्रसाद ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। साथ ही कहा कि 11 जनवरी को राज्य के विजयी खिलाड़ियों का स्वागत रांची रेलवे जंक्शन में छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो के द्वारा किया जाएगा। बताया कि इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गयी है। कहा कि खिलाड़ियों का स्वागत परंपरागत तरीके से किया जायेगा।